गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति की हत्या के बाद महिला ने की आत्महत्या

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के देवगढ़ तहसील के मिथबाव में आज एक महिला ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर दी। इससे पहले महिला के पति की दो दिन पहले अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी थी। देवगढ़ पुलिस के मुताबिक मिथबाव निवासी मनवा उर्फ अंकिता प्रसाद लोके (30) पति प्रसाद की मौत के कारण तनाव और अवसादग्रस्त थी। पीड़िता के पति की दो दिन पहले ही अज्ञात हत्यारों ने हत्या कर दी थी। पुलिस प्रसाद के हत्यारों का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *