गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार में चौथे दिन भी गिरावट

मुंबई : वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, कमोडिटीज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार चौथे दिन भी गिरावट पर रहा। बीएसई का संवेद सूचकांक सेंसेक्स 221.09 अंक लुढ़ककर 66009.15 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 68.10 अंक की गिरावट लेकर 19674.25 अंक रहा गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली कंपनियों में बिकवाली का दबाव रहा लेकिन छोटी कंपनियों में लिवाली हुई। इससे मिडकैप 0.14 प्रतिशत टूटकर 31,948.76 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,057.48 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3781 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1857 में गिरावट जबकि 1777 में तेजी रही वहीं 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां बिकवाली के दबाव में रही जबकि शेष 20 में लिवाली हुई। बीएसई 14 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान हेल्थकेयर 1.30, कमाेडिटीज 0.62, ऊर्जा 0.23, एफएमसीजी 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.17, आईटी 0.10, यूटिलिटीज 0.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.84, धातु 0.42, तेल एवं गैस 0.45, पावर 0.27, रियल्टी 0.73, टेक 0.12 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.40 प्रतिशत गिरे।
विश्व बाजार का रुख मिश्रित रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.58, हांगकांग का हैंगसेंग 2.28 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.55 प्रतिशत की तेजी पर रहा जबकि जर्मनी का डैक्स 0.10 और जापान का निक्केई 0.52 प्रतिशत लुढ़क गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *