सूरत : गुजरात में सूरत शहर के डींडोली क्षेत्र में 34 लाख रु से अधिक कीमत के नशीले पदार्थ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सूचना के आघार पर भेस्तान एसएमसी आवास बिल्डींग नंबर बी/67 रूम नं 02 पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से 341.650 ग्राम मेफेड्रेान ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन तथा अन्य सामान के साथ दो लोगों को पकड़ लिया गया।
जब्त ड्रग्स की कीमत 34,16,500 रुपये और तीन मोबाइल की कीमत एक लाख 10 हजार रुपये आंकी गयी है। इसी तरह रांदेर क्षेत्र में भी सूचना के आधार पर पीस पोइन्ट अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल के फ्लैट नं 501 पर छापेमारी करके पांच लाख चार हजार 600 रुपये कीमत का 50.460 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स और अन्य सामान जब्त करके दो अन्य लोगों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
