मुंबई : आयातकों और बैंकरों की बिकवाली से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे की तेजी के साथ 83.00 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.13 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया 23 पैसे की बढ़त लेकर 82.90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 82.85 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 83.00 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद भी हुआ।
