गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : चार की मौत, एक घायल

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र में एक खड़े ट्रक को दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सड़क पर खड़े पांच लोग ट्रक की चपेट में आए, जिसमें चार की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र के टोलप्लाजा के समीप कल रात्रि कुछ लोग ट्रक खड़ा करके चाय पीने के लिए जा रहे थे। तभी कटनी की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी, जबकि दो ने जबलपुर ले जाते समय रास्ते में दमतोड़ दिया।

एक व्यक्ति को मामूली चोट आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। मृतकों में तीन कटनी जिले के जबकि एक जबलपुर का निवासी है। मृतकों की पहचान संदीप उपाध्याय, शिवम कुशवाहा, संदीप बर्मन और प्रकाश बर्मन के रूप में हुयी है। वहीं घायल पवन कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। पुलिस ने घटना के बाद दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *