प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में रिश्तों की शर्मसार करने वाली घटना में एक पुत्र ने बुजुर्ग पिता की लाठी डंडा व धारदार हथियार से पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि कोतवाली अंतू के शुकुल पुर गांव के रहने वाले जगदंबा प्रसाद शुक्ल (80) के तीन बेटे है है , आरोप है कि उनमें से एक बेटा विनोद शराब पीता है कल शुक्रवार की रात में विनोद शराब पीकर अपने घर पर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पिता से विवाद हो गया उसके बाद उसके बाद विनोद ने अपने पिता जगदंबा प्रसाद की लाठी डंडा व धारदार हथियार से पीट पीट कर हत्या कर दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है ,पुलिस के अनुसार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिये भेजा गया है ।
