हैदराबाद : तेलंगाना के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान तूफान आने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार अगले सात दिनों के दौरान राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
