गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक प्रेमी जोड़े ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही मृतक 12वीं क्लास की पढ़ाई कर रहे थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच बीते कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे जिससे आहत होकर प्रेमी जोड़े ने यह कदम उठाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों प्रेमी जोड़े कल घर से अचानक गायब हो गए। घरवालों से दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। आखिरकार परिजनों ने गीदम पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो आज सुबह गांव के पास ही दोनों के शव एक पेड़ से लटके हुए मिले। मृतक छात्र का नाम मंटू (18) बताया जा रहा है, वहीं छात्रा नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक दोनों के परिवार एक ही गांव के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *