गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओबीसी महिलाओं के आरक्षण की मांग उठायी उमा ने

भोपाल : उमा भारती ने आज कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण संबंधी कानून लागू होने के पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। भारती ने यहां अपने निवास पर ओबीसी वर्ग से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक के बाद मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है, लेकिन वे मानती है कि इस कानून में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी वर्ग की आबादी लगभग 60 प्रतिशत है और इस वर्ग का सामाजिक और आर्थिक उत्थान भी आवश्यक है। भाजपा नेता ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन नहीं तलाश रहीं हैं और न ही वे इस राज्य में अब कभी मुख्यमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि लेकिन वे ओबीसी के उत्थान के लिए कार्य करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वे गाय और गरीब की सेवा हमेशा से करती आयीं हैं और आगे भी करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *