गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के घूरपुर क्षेत्र रविवार की सुबह शौच के लिए गए बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यमुनापार घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा पुलिस चौकी अन्तर्गत दानपुर चकिया गांव निवासी रामविशुन भारतीया (75) रविवार सुबह शौच के लिए खेत की तरफ गया था। नजदीक बाग में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह शाैच के लिए उधर गए लोगों ने उन्हे लहूलुहान देख परिजनों को बताने के बाद पुलिस को सुचित किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर फाेरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *