गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्रों में तनाव

हैदराबाद : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव की स्थिति बानी हुयी है। इसकी वजह प्रौद्योगिकी (आईटी) कर्मचारियों की रैली है। आईटी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा कौशल घोटाला मामले में पूर्व मंत्री एवं तेलुगु देशम (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडूकी गिरफ्तारी के विरोध में “चलो राजमुंदरी” के बैनर तले रविवार को हैदराबाद से एक कार रैली करने का आह्वान किया है।
वहीं, पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आईटी कर्मचारियों के नेतृत्व वाली रैलियों और यात्राओं के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है, सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं और नियम उल्लंघन के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सीमा पर व्यापक पुलिस तैनाती की गई। आंध्र प्रदेश में हर प्रवेश पर पुलिस द्वारा वाहनों की सख्ती से जांच का जा रही है।
आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का गहन निरीक्षण करने के लिए विजयवाड़ा-हैदराबाद राजमार्ग के अलावा, गरिकापाडु, ताकेल्लापाडु और अनुमंचीपल्ली में पुलिस ने तलाश केंद्र स्थापित किए हैं। यात्रियों को अपने गंतव्य के बारे में जानकारी प्रदान करने के बाद ही राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इन सुरक्षा उपायों से राज्य की सीमाओं पर तनाव की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *