गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो ट्रको की भिडन्त, चालक जिंदा जला

भीलवाडा : राजस्थान के भीलवाडा जिले में निमोद के पास मेगा हाईवे पर आज सुबह दो ट्रको की आमने सामने भिडन्त के बाद आग लगने से एक ट्रक चालक जिंदा जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निमोद गांव के समीप अल सुबह हुई इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों ने दमकल टीम को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल वाहन ने एक घंटे के प्रायास के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में ट्रक चालक सरेन्द्रपाल जिंदा जल गया जिसका कंकाल ही बचा है। दूसरे ट्रक के चालक एवं खलासी ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। हालांकि वह भी मामूली रूप से झुलस गये थे जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *