गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अतिवृष्टि का अनुमान

हैदराबाद : तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मनचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, पेद्दापल्ली, मुलुगु, जयशंकर भूपालपल्ली और भद्राद्री कोठागुडेम जिलों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर अतिवृष्टि होने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।
अगले छह दिनों में तेलंगाना में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में तेलंगाना के निजामाबाद, हनमकोंडा और जगतियाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अतिवृष्टि हुई। इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *