भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के फूप थाना अंतर्गत रानी बिरगवां गांव में एक साथ मां, बेटी और पुत्र को आज तड़के सर्प ने डस लिया, जिससे मां और बेटी की मौत हो गयी और बेटे की हालत गंभीर है, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के फूप के रानी बिरगवां गांव में रहने वाले मुकेश बरैठा की पत्नी राधा (35), पुत्री ईशू (11) और बेटा कृष्णा (09) को तडके सोते समय एक सांप ने डस। बारी-बारी से जब वे जागे, तो उन्होंने परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गयी। उन्हें भिंड जिला अस्पताल में लेकर परिजन पहुंचे। जहां मां, बेटी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया है।
सर्पदंश से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
