अजमेर : राजस्थान के अजमेर में विधानसभा चुनाव संबंधी काम में गंभीर लापरवाही बरतने पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के एक बी.एल.ओ. करण सिंह को निलम्बित कर दिया गया है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी परसाराम ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारियों, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदान स्थल भौगोलिक स्थिति, मतदान स्थल पर आवश्यक सुविधाएं, घर घर सर्वे, पीडब्ल्यूडी मतदाता एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के सत्यापन, फार्म 6,7,8 की वर्तमान अद्यतन सूचना ऑफ, ऑन लाईन फीड करना इत्यादि कार्य नहीं कर चुनाव कार्यक्रम के प्रति गंभीर लापरवाही एवं आदेशों की अवेहलना बरतने के कारण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 (ग) (ग) की प्रदत्त शक्तियों के तहत करणसिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग, वैशाली नगर, अजमेर को निलम्बित किया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित करणसिंह विधानसभा क्षेत्र अजमेर उत्तर (100) की भाग संख्या 136 में बूथ लेवल अधिकारी है।
