गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : पांच की मौत, छह घायल

भरतपुर : राजस्थान में आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 के महुवा -हिण्डौन रोड पर आज लोक परिवहन बस एवं टेम्पो में टक्कर लगने से पिता पुत्र सहित पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि छह से अधिक महिला पुरूष घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकपरिवहन की बस ओवरटेक के प्रयास में टेम्पो को टक्कर मारने के साथ ही महुआ से भैरूजी हिंडोन जा रहे पदयात्रियों को कुचलती हई निकल गई।

हादसे में चार पदयात्रियों की मोके पर ही मौत हो गई जबकि टेम्पो चालक ने महुआ अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। टेम्पो में सवार परिवार कैला देवी से दर्शन कर वापस एमपी लौट रहे थे। घायलों का महुआ अस्पताल में उपचार जारी है। इनमें से कुछ मरीजों को जयपुर रेफर किया गया है। लोक परिवहन बस का ड्राइवर मौके से फरार बताया गया है।
मृतको में मध्यप्रदेश और बिहार के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य शामिल है जो कैलादेवी (करौली) के दर्शन कर वापस मध्य प्रदेश लौट रहे थे। हादसे में राहगीर आसिफ अली (38) निवासी हिंडौन की मौत हो गई। पदयात्रा में शामिल देवकीनंदन (36) निवासी गुर्जर मोहल्ला (महवा), मंगती जोगी (22) सलेमपुर (दौसा) और उसके डेढ़ साल के बेटे प्रियांशु की भी मौत हो गई। लोडिंग टेंपो में सवार मध्यप्रदेश के कासगंज की निवासी गुलाब (35) देवी की भी हादसे में मौत हो गई। हादसे में बिहार-मध्यप्रदेश के 6 लोग भी घायल हो गए। तीन घायलों को जयपुर भी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *