गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नाबालिग सहित तीन वाहन चोरों से आठ चोरी के वाहन जब्त

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की शाहपुरा थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ चोरी के वाहन जब्त किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शाहपुरा क्षेत्र के ओरा माल के पास त्रिलंगा में शनिवार को दो से तीन लडके संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक गयी, जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के तीन लडके ओरा मांल के सामने दुकानों के पास खड़े वाहनो को तांकझांक करते दिखे, जिसे हमराह बल की मदद से पकड़ने का प्रयास किया जो पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
इनकी संदिग्ध गतिविधि के संबंध में पूंछताछ करने के लिए सिवाय मार्केट के पास स्थित पुलिस सहायता केंद्र ले जाया गया तथा बारीकी से पूंछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह यहां दुपहिया वाहन चोरी करने की नियत से आये थे। बदमाशों ने बताया कि वह थाना शाहपुरा, श्यामला हिल्स, टीटी नगर, हबीबगंज, कोलार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। नाम पता पूछने पर बदमाशों ने अपना नाम लखन शुक्रवारे, पूरब शुक्रवारे और एक विधि विरोधी बालक होना बताया। जिस पर विधि विरूद्द बालक के परिजनों को मौके पर बुलवाया गया और उनके समक्ष पूंछताछ की गयी। बाद में आरोपीगण और विधि विरूद्ध बालक से कुल 08 दो पहिया वाहन कुल कीमती करीब आठ लाख रुपए जप्त कर गिरफ्तारी कार्रवाई की गयी। आरोपियों और विधि विरूद्ध बालक से अन्य प्रकरणों में पूंछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *