हैदराबाद : तेलंगाना के महबूबाबाद, सूर्यपेट, यादद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, वनपर्थी तथा जोगुलम्बा गादवाल जिले में विभिन्न्न स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि इसी तरह की स्थिति खम्म, नालगोंडा, सूर्यपेट, यादद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, महबूबाबाद, नागरकुर्नूल, वनपर्थी, नारायणपेट तथा जोगुलम्ब गदवाल जिले में 29 सितंबर को भी रह सकती है। राज्य के कुछ जिलों में अगले पांच दिनों तक बिजली चमकने के साथ ही गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना है।
वहीं अगले साथ दिनों तक राज्य में कई स्थानों पर या कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या मध्यम स्तर की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य है। पिछले 24 घंटों के दौरान महबूबाबाद जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हुयी। तेलंगाना में इसी समय के दौरान कई स्थानों पर बारिश हुयी।
तेलंगाना में भारी बारिश के आसार
