नई दिल्ली : रिको प्रोडक्ट्स की विशिष्ट पार्टनर कंपनी मिनोशा इंडिया लिमिटेड ने अगली पीढ़ी के लेज़र प्रिंटरों की नयी रेंज पेश की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि यह पेशकश भारत में ऑफिस प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को नया रूप देने की दिशा में उठाया गया कदम है। इस महत्वपूर्ण उत्पाद के दो विशिष्ट सेगमेंट हैं : मोनो और कलर। प्रत्येक सेगमेंट को ऑफिस प्रिंटिंग का स्वरुप बदलने, उत्पादकता बढ़ाने और असाधारण गुणवत्ता प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। ये प्रिंटर टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण प्रगति के प्रतीक हैं।
उसने कहा कि ये प्रिंटर उत्कृष्टता और उन्नति के जोश को प्रस्तुत करते हैं जिसके लिए मिनोशा और रिको, दोनों मशहूर हैं। नवीनता, बहुपयोगिता और सुरक्षा पर निरंतर फोकस के साथ मिनोशा इंडिया लिमिटेड सम्पूर्ण भारत में व्यवसायों की गतिशील ज़रूरतों से आगे बढ़कर डिजाइन किये गए ऑफिस प्रिंटिंग समाधानों का एक नया युग आरम्भ कर रही है। सभी प्रिंटर वाई-फाई समर्थित हैं। इन प्रिंटर के लिए ग्राहकों को उद्योग में सर्वश्रेष्ठ ऑनसाइट सर्विस प्रदान किया जाता है, जिनमें एक स्मार्ट डिवाइस कनेक्टर, रिमोट डिवाइस मैनेजर, और एक मजबूत राष्ट्रव्यापी सर्विस पार्टनरों का मजबूत नेटवर्क शामिल है। भारत में इस लेज़र प्रिंटर रेंज की कीमत 30,000 रुपये से शुरू हो रही है।
मिहोशा इंडिया के प्रबंध निदेशक अतुल ठक्कर ने कहा कि मिनोशा इंडिया की स्थायी विरासत गुणवत्ता, भरोसे और पहुँच की बुनियाद पर खड़ी है। करीब तीन दशकों में इन सिद्धांतों ने हमारी पहचान को परिभाषित किया और उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर वचनबद्धता का मार्गदर्शन किया है। जैसा कि बाज़ार का जटिल गतिशील परिदृश्य लगातार विकास कर रहा है, हम इस समझ के साथ कि ये मूलभूत मूल्य ही हमारी प्रगति का पैमाना हैं, इन्हें बरकरार रखने के लिए दृढ़-संकल्प हैं।
मिनोशा ने लाँच लेज़र प्रिंटरों की स्मार्ट रेंज
