गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार देर रात छह थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल करने के साथ गौराबादशाहपुर और जलालपुर के थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन से किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने बीती रात पुलिस लाइन से निरीक्षक विनीत राय को एसओजी प्रभारी, क्राइम ब्रांच विवेचना सेल उप निरीक्षक से विनोद कुमार सिंह को थानाध्यक्ष सरपतहा , प्रभारी निरीक्षक खेतासराय राजेश कुमार यादव को प्रभारी निरीक्षक जलालपुर, थानाध्यक्ष सुरेरी अश्वनी कुमार दुबे को थानाध्यक्ष नेवढ़िया , प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया विनय कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर, 112 में कार्यरत उप निरीक्षक प्रियंका सिंह को थानाध्यक्ष सुरेरी , रामपुर के थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय को थानाध्यक्ष खेतासराय, सरपतहां के थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह को थानाध्यक्ष रामपुर थानाध्यक्ष बनाया है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर रमेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक जलालपुर रामसरीख गौतम को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन से सम्बद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *