गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड के लालकुआं में पुलिस ने प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के अनुसार लालकुआं की हल्दूचौड़ चौकी पुलिस की ओर से सोमवार रात को प्रभारी सोमेन्द्र सिंह की अगुवाई में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने खैर की लकड़ी के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से खैर के चार गिल्टे भी बरामद हुए। आरोपियों में गगन बिष्ट निवासी ग्राम तेजपुर नेगी, मोटा हल्दू, लालकुआं, सतनाम और बलविंदर सिंह निवासीगण ग्राम तोता बेरिया, केलाखेड़ा, ऊधमसिंह नगर हैं। आरोपी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के जगंल से लकड़ी की तस्करी कर रहे थे। आरोपियों को तत्काल वन विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *