गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हेरोइन सहित एक तस्कर गिरफ्तार

जालंधर : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में जिला अमृतसर के गांव दाओके से एक तस्कर को गिरफ्तार उसके पास से सात सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार दोपहर के समय, बीएसएफ ने गांव दाओके के पास एक संदिग्ध ड्रोन की घुसपैठ देखी। उन्होने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस की पार्टी को दाओके में दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। उन्होने कहा कि सैनिकों को देखकर संदिग्धों ने भागने की कोशिश की, हालांकि सैनिकों ने पीछा किया और उनमें से एक को पकड़ने में कामयाब रहे। तस्करों के खुलासे के आधार पर, नशीले पदार्थों के दो पैकेट, जिनमें सात सौ ग्राम हेरोइन थी, दाओके के खेतों से बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *