गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस नदी में गिरी, सात घायल

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र में आज एक निजी यात्री बस पुलिया से नदी में गिर गई। जिसके चलते करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। खरगोन के एसडीएम भास्कर गाचले ने बताया कि खरगोन से सनावद जा रही एक निजी यात्री बस ग्राम रोडिया के समीप करीब 20 फीट ऊंची पुलिया से नीचे जा गिरी। उन्होंने बताया कि बस लगभग सीधी गिरी। छोटी नदी में कम पानी था, इसके चलते कम लोग घायल हुए। उन्होंने बताया कि बस के गिरकर पलटने और नदी में ज्यादा पानी होने से अधिक नुकसान की आशंका थी।
घटना के चलते 7 यात्री घायल हो गए। इसमें बस चालक 40 वर्षीय सुनील को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को गोगावा स्थित शासकीय अस्पताल और चालक समेत दो को सीधे जिला अस्पताल खरगोन भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को गोगावा से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। शेष तीन घायलों का गोगावा स्थित अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
गोगावा थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि बस के गिरने के पूर्व टायर फूटने की आवाज सुनी गई थी। जैसे ही बस पानी में गिरी, वैसे ही ग्रामीणों ने नदी में कूद कर करीब 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस वाहनों की सहायता से घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *