भाेपाल : कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में निराश्रित और विधवा महिलाओं की दो महीने से रुकी हुई पेंशन का तत्काल भुगतान हो। कमलनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रदेश में निराश्रित और विधवा महिलाओं को पिछले दो महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इन महिलाओं को सिर्फ 600 रुपए महीने पेंशन मिलती है, उसे भी देने से सरकार ने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को तत्काल उनकी पेंशन का भुगतान किया जाए।
