गांधीधाम : गुजरात में पूर्व कच्छ गांधीधाम के बी डिविजन क्षेत्र में 800 करोड़ रुपये कीमत का ड्रग्स बरामद किया गया। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि सूचना के आधार पर मीठी रोहर समुद्र किनारे से 80 किलोग्राम ड्रग्स के पैकेट जब्त किए गए हैं जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 800 करोड़ रुपये बतायी गई है। एफएसएल की प्राथमिक जांच में यह ड्रग्स कोकीन (कोकेइन) बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
