गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शेयर बाजार ने भरी उड़ान

मुंबई : विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, धातु, कमोडिटीज, ऊर्जा, तेल एवं गैस और पावर समेत 18 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने करीब आधे प्रतिशत की छलांग लगाई। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 320.09 अंक की तेजी के साथ 65828.41 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 114.75 अंक उछलकर 19638.30 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.31 प्रतिशत की छलांग लगाकर 32,340.71 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत चढ़कर 37,562.23 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3781 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2349 में तेजी जबकि 1279 में गिरावट रही वहीं 153 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां हरे जबकि शेष 12 लाल निशान पर रही। बीएसई के 18 समूहो में लिवाली हुई। इस दौरान धातु 2.71, हेल्थकेयर 2.22, कमोडिटीज 1.25, सीडी 0.51, ऊर्जा 1.16, एफएमसीजी 0.52, वित्तीय सेवाएं 0.78, इंडस्ट्रियल्स 0.66, दूरसंचार 0.90, यूटिलिटीज 0.93, ऑटो 0.54, बैंकिंग 0.67, कैपिटल गुड्स 0.77, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.14, तेल एवं गैस 1.30, पावर 1.02, रियल्टी 0.91 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.53 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.84, जर्मनी का डैक्स 0.84, हांगकांग का हैंगसेंग 2.51 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.10 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जापान के निक्केई में 0.05 प्रतिशत की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *