भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोलेरों में क्रूरतापूर्व भरकर ले जाए जा रहे 07 गोवंश बरामद कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी करते हुए झिरियापुल के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप में क्रूरतापूर्वक वध हेतु ले जाए जा रहे कुल 7 राशि गोवंश बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
बरामद गोवंश के साथ गिरोह के दो शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वाहन व गोवंश को कब्जे लेते हुए पशु तस्करों व वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा-3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई। पूछताछ में गौ तस्करों द्वारा गोवंश को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल वध हेतु ले जाया जा रहा था।
बताया गया कि वाहन स्वामी की गिरफ्तारी करने सहित गिरोह के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो0 आलम पुत्र कलाम कुरैशी व आरिफ पुत्र असलम कुरैशी निवासीगण पठानी टोला चैनपुर, थाना चैनपुर, जनपद भभुआ (कैमूर ) विहार के रूप में हुई है।
