भोपाल : विष्णुदत्त शर्मा ने आज बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दो अक्टूबर को प्रदेश के एकदिवसीय प्रवास के दौरान कई सौगात देंगे। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को मोदी मध्यप्रदेश के ग्वालियर के प्रवास पर जनता को कई महत्वपूर्ण सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व उनके अभिनंदन के लिए कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है।
शर्मा ने कहा कि मोदी इसके पहले बीना के प्रवास के दौरान भी राज्य की जनता के लिए रोजगार संबंधित बड़ी सौगात देकर गए थे। बुंदेलखंड में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए सरकार ने बजट में करोड़ों के प्रावधान किए हैं। उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री इस परियोजना की भी जल्दी ही आधारशिला रखेंगे। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में मध्यप्रदेश लगातार रहा है। उन्होंने प्रदेश को गरीब कल्याण की योजनाओं में बहुत कुछ दिया है। मोदी का आगामी दो अक्टूबर को ग्वालियर के बाद पांच अक्टूबर को जबलपुर प्रवास का कार्यक्रम है।
मोदी प्रदेश को देंगे कई सौगात
