गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध हुक्काबार पर पुलिस का छापा

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुक्रवार को पुलिस ने एक अवैध हुक्काबार पर छापा मारकर हुक्काबार के संचालक सहित 12 लोगों को हिरासत में ले लिया । पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि आज पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के हनुमान मन्दिर रोड स्थित प्रभावती काम्पलेक्स में अरविन्द यादव की दुकान में अवैध रूप से संचालित हुक्काबार पर छापा मारा। पुलिस की इस दबिश में मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 12 लोगों सहित हुक्काबार संचालक अरविंद के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *