जयपुर : राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले की धमोतर थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदनाश मोहम्मद हारुन को जोधपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में थाना सरदारपुरा जिला जोधपुर में 2 साल से वांछित है। पुलिस ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश मोहम्मद हारुन थाना धमोतर इलाके में छुपा हुआ है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में एक टीम प्रतापगढ़ भेजी गई थी। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने उसकी टीम के साथ बदसलूकी की। जिससे आरोपी को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया।
