गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार-ट्रेलर की टक्कर : दो की मौत, दो घायल

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोसिया के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में एक कार के घुसने से दो लोगों की मौत हो गयी और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मध्य प्रदेश के शहडोल निवासी चार लोग कार में सवार होकर गया श्राद्ध करने बिहार जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी इलाहाबाद के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा घोसिया के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार राजमार्ग के उत्तरी लेने पर खड़े ट्रेलर में अचानक पीछे से टकरा गई।

सड़क दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आनन फानन लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान श्याम सुंदर केवट (48) निवासी ममरा, थाना जैतपुर, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) और मोहनलाल सिंह (53) पुत्र दीनबंधु निवासी बिठौली, थाना जैतपुर, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) की मौत हो गई।

जबकि बृजेश्वरी प्रसाद तिवारी (50) निवासी जिंक बिजुरी, थाना जैतपुर, जिला शहडोल व रूपा सिंह (53) पुत्र सुदन सिंह निवासी तेंदु टोला, थाना जैतपुर, जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर दोनों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *