गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे ट्रेन पटरी से उतरी

कोई हताहत नहीं

दार्जिलिंग : पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र न्यू जलपाईगुड़ी जंक्शन (एनजेपी) जाने वाली दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की ट्रेन पटरी से उतर गई। इसमें कोई हताहत होने हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और इस रूट पर दिनभर के लिए ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने एनजेपी स्टेशन के यात्रियों के पैसे वापस कर दिए।
एक जॉय राइड ट्रेन भी फंसी हुई थी, जो दार्जिलिंग से घूमकर वापस आ रही थी। एनएफआर अधिकारियों ने कहा कि ट्रैक को साफ करने में लगभग चार-पांच घंटे लगेंगे, क्योंकि भारी बारिश से काम प्रभावित हो रहा है। टॉय ट्रेन, जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है, एनएफआर के कटिहार डिवीजन के डीएचआर के तहत संचालित होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *