अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर कस्बे के गांव गिरुडी में घरों में बिजली का करंट दौड़ने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि कई जने झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गिरुडी के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल के पास वाली कॉलोनी में घरों में करंट दौड़ गया। जिसमें मनीषा राठौड़ (17 वर्ष) निवासी रजियासर (चुरू) की मौके पर ही मौत हो गई और तीन चार लोग झुलस गए। लड़की बचपन से ही अपने मामा विनोद सिंह शेखावत के घर रह रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि मनीषा बचपन से ही अपने मामा विनोद सिंह शेखावत के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। यहां अपने मामा के रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। विभाग के जेईएन रमेश सैनी ने बताया कि सूचना मिली कि गिरूडी में रात को घरों में एलटी लाइन से करंट आ गया जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। सूचना पर टीम मौके पहुंची है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।
बिजली का करंट लगने से किशोरी की मौत
