फगवाड़ा : पंजाब में यहां के निकटवर्ती कुलथाम गांव के एक घर में कल रात सो रहे दो बच्चों की सांप के डसने से मौत हो गई।
बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चों की शिनाख्त दिलाबर (10) और शाईरा (6) के रूप में की गई है। बच्चों के पिता सादिक मोहम्मद ने बताया कि वह दो सांझ कलां अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार पत्नी के साथ था और दोनों बच्चे घर में बेड पर सो रहे थे। घर पहुंचने पर उसने बच्चों को बेसुध पाया। वह इन्हें लेकर पास के कई अस्पतालों में लेकर गया लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद वह बच्चों को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों को खो देने के बार माता-पिता गहरे सदमें में हैं।
सांप के डसने से दो बच्चों की मौत
