जगदलपुर : नरेन्द्र मोदी के कल बस्तर आगमन पर कांग्रेस द्वारा बंद को समर्थन को देखते हुए पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किए गए हैं। बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने कहा कि मोदी के प्रवास को देखते हुए व्यापक सुरक्षा का इंतजाम किए गए है जिसमें उच्च अधिकारियों सहित सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल, कोबरा बटालियन, महिला कमांडो, स्थानीय पुलिस कमान सम्भाले हुए हैं।
मोदी सभा स्थल में 6 लेयर की सुरक्षा घेरे में रहेगें, इसमें पहला लेयर एसपीजी गार्डों का रहेगा। दूसरे लेयर में एसपी कमांडो, तीसरे लेयर में एनएसजी कमांडो, चौथे लेयर में सीआरपीएफ के जवान, पांचवें लेयर में जिला पुलिस के जवान लालबाग से लेकर एयरपोर्ट तक तैनात रहेंगे। वहीं अंतिम लेयर शहर को घेरकर रखेगी पुलिस के मुताबिक पीएम दौरे को लेकर शहर में 2 हजार जवान तैनात रहेंगे, जिन पर सड़क से लेकर लालबाग मैदान तक की जिम्मेदारी होगी, इसके अलावा आसमान से भी सुरक्षा व्यवस्था की नजर रखी जाएगी, इसके लिए ड्रोन समेत अन्य व्यवस्था की जा रही है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सल इलाका होने के चलते पीएम के सुरक्षा के तगड़े इंतजामात किये जा रहा है। प्रधानमंत्री के प्रवास से दो दिन पूर्व से ही सवेंदनशील इलाकों में सर्चिंग तेज कर डी गई है। उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री के दौरे के पूर्व बस्तर के सभी जिलों में सर्चिंग की जा रही है.सीमाओं से गुजरने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है। 20 से अधिक राजपत्रित्र अधिकारियों की डियूटी लगाई गई है। फोर्स के साथ साथ सिविल पुलिस भी चप्पे चप्पे पर तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया की पीएम की सुरक्षा के लिये कोई कोर कसर नही छोड़ी गई है।
