गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विपक्ष का ‘विकास विरोधी, जन विरोधी’ रुख निंदनीय

भुवनेश्वर : नवीन पटनायक ने सोमवार को विपक्ष की जनविरोधी और विकास विरोधी रूख की आलोचना की और कहा कि विपक्षी दल ओडिशा की विकास यात्रा से खुश नहीं हैं और गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पटनायक ने आज गांधी जयंती के दिन प्रदेश भर में बीजद पदयात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि गलत जानकारी देकर लोगों को गुमराह करना विपक्ष का एकमात्र काम रह गया है। उन्होंने जोर दिया कि जब भी कोई चुनाव होता है तो विपक्ष हमेशा ऐसी गतिविधियों में शामिल होता है लेकिन जनता ने हमेशा उन्हें खारिज कर दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर और भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के चल रहे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं , लेकिन उनकी ऐसी गतिविधियों के लिए राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि बीजद पदयात्रा 11 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर, रक्तदान शिविर और वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जायेगा।

बीजद कार्यकर्ता पदयात्रा के दौरान हर घर जायेंगे और लोगों को उनके हितार्थ बीजद सरकार द्वारा शुरू की गयी विभिन्न विकासात्मक और कल्याणकारी परियोजनाओं के बारे में बतायेंगे। गौरतलब है कि बीजद की पदयात्रा के साथ विपक्षी कांग्रेस ने भी लोगों तक पहुंचने के लिए दो से 15 अक्टूबर तक अपना घर-घर अभियान (घरे-घरे हटा) शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *