गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बंगाल के सात जिलों में बाढ़ का अनुमान

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को कहा कि पड़ोसी राज्य झारखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण राज्य के सात जिलों में बाढ़ का अनुमान है। झारखंड में ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में जारी और अनुमानित भारी बारिश के कारण राज्य के सात जिलों – पश्चिम बर्धमान, बांकुरा, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली और हावड़ा में बाढ़ का प्रबल अनुमान है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाढ़ सुरक्षा और प्रबंधन के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाने के लिए संबंधित जिलों के साथ तत्काल वर्चुअल बैठक कर सहमति बनाने का निर्देश दिया।
इसके बाद मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उक्त जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम), सीपी/ पुलिस अधीक्षकों (एसपी) के साथ एक वर्चुअल बैठक की गई। बैठक में नबन्ना से प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग, प्रमुख सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग और एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पांच अक्टूबर तक बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है और कल भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निचले तथा बाढ़ संभावित क्षेत्रों की तुरंत पहचान की जाए, उन क्षेत्रों में माइकिंग की जाए एवं यदि आवश्यक हो तो लोगों को सुरक्षित स्थान पर निकालने के लिए तैयारी के उपाय किए जाएं। साथ ही जल-जमाव और तटबंध टूटने पर कड़ी निगरानी रखी जाए जिसका यथाशीघ्र निवारण किया जाए। सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग के कार्यपालक अभियंता इस संबंध में जिला प्रशासन के साथ निकट संपर्क में रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राहत सामग्री का पर्याप्त भंडार जिसमें अन्य बाढ़-विरोधी सामग्री जैसे रेत की बोरियां आदि शामिल हैं, को तटबंध की सुरक्षा के लिए निचले संवेदनशील क्षेत्रों में स्टॉक में रखा जाना चाहिए। इसके अलावा राहत एवं बचाव कार्य के लिए उचित प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

यदि किसी क्षेत्र में असामान्य रूप से अधिक बारिश होती है तो जिले को सूचित करेंगे, क्योंकि पानी छोड़ने के लिए निचले इलाकों में वर्षा को भी ध्यान में रखना होगा। जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर क्रियाशील रखे जाएंगे। बारिश , नदी जल स्तर, तटबंध टूटने और निकासी (यदि कोई हो) पर आपदा प्रबंधन 24 घंटे नियंत्रण कक्ष के साथ पांच घंटे की रिपोर्ट साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *