गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसा : पांच की मौत, पांच घायल

मुंबई : महाराष्ट्र में नंदुरा-मलकापुर प्रांतीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 05.30 बजे उस समय हुई जब सेब की खेप से लदा ट्रक राजमार्ग से उतरकर स्थानीय सड़क मरम्मत कार्यों में लगे 10 श्रमिकों की आश्रयस्थल पर चढ़ गया। घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों में तीन की पहचान अभिषेक आर. जाम्भेकर (18) , प्रकाश बी. जाम्भेकर(26) और पंकज टी. जाम्भेकर(25) के रूप में की गयी। अन्य मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *