गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बेटी से दुष्कर्म, पिता गिरफ्तार

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी 119 वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि करीरी पुलिस थाने में एक लड़की ने लिखित शिकायत की थी जिसमें कहा गया था कि कलंत्रा पाईन निवासी उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अब वह घर से फरार है। पुलिस ने सभी तकनीकी और मानवीय स्रोतों का उपयोग करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे तत्काल गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि लड़की की चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और मामले की आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *