गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सात पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा ब्लाक में कार्य में लापरवाही बरतने पर खंड विकास अधिकारी(बीडीओ) ने सात पंचायत सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी है। मौदहा ब्लाक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गोपाल यादव ने सोमवार को बताया कि पंचायत सहायकों की ई खसरा में ड्यूटी लगाई गई थी। काम समय से पूरा न करने पर कई मर्तवा नोटिस जारी की गयी थी।

फिर भी कोई ध्यान नही दिया, लिहाजा रविंद्र कुमार ग्राम ऊपरी, अनूप कुमार ग्राम भवानी, जितेंद्र कुमार ग्राम मांचा, अरविंद कुमार ग्राम परछछ, आमिर खान ग्राम मदारपुर, गंगाराम ग्राम पिपरौंदा, मदन गोपाल ग्राम छिरका के खिलाफ सामूहिक कार्यवाही करते हुए सभी की सेवाएं समाप्त कर दी गयी है। बीडीओ का कहना है कि इस मामले में सचिवों द्वारा भी ई, खसरा में पर्यवेक्षणीय कार्य मे भारी लापरवाही की गई है इन पर भी शीघ्र कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *