गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एक व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में सोमवार तड़के शराब के लती एक व्यक्ति ने गहरी नींद में सो रही अपनी पत्नी की कुदाल मार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के बनकटा भानपुरवा गांव निवासी संजय प्रसाद रविवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा और भोजन करने के बाद कमरे में सो गया। छत पर उसकी 38 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी और 16 वर्षीय बेटा सत्यम सो रहे थे। सोमवार भोर बारिश आने पर प्रमिला और सत्यम नीचे आकर कमरे में अलग.अलग सो गए। सो रही प्रमिला के गर्दन पर कुदाल से संजय ने वार किया। मां की आवाज सुनकर बेटा सत्यम की नींद खुली तो वह शोर मचाते हुए घर से बाहर निकला।
यह देख पिता ने खून से सना कुदाल लेकर बेटे को काटने के लिए दौड़ा लिया। खुद को घिरता देख बेटे ने बाउंड्रीवाल कूदकर पड़ोसी के घर में जाकर शोर कियाए तो घटना की जानकारी लोगों को हुई। लाठी.डंडा लेकर पहुंचे लोगों को देख अंधेरे का लाभ उठाकर संजय भाग निकला। गांववालों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची डायल 112 की पुलिस ने खून से लथपत प्रमिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया।

गर्दन और सिर में अधिक चोट थी। वहां इलाज के दौरान सोमवार को सुबह करीब 8 बजे प्रमिला की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि संजय सुबह से शाम तक शराब के नशे में रहता है। इसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। आस.पास के लोगों से भी संजय नशे में विवाद कर लेता था। पुलिस ने प्रमिला की सास गोधनी देवी की तहरीर पर संजय प्रसाद पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *