जालंधर : सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को अमृतसर जिले के गांव धनोए खुर्द के खेतों से 470 ग्राम हेरोइन सहित एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि शाम को विशेष सूचना पर बीएसएफ द्वारा गाँव धनोए खुर्द के बाहरी इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान, लगभग पांच बजे, एक ड्रोन के साथ पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा हुआ 01 पैकेट जिसमें 470 ग्राम हेरोइन थी, बरामद हुआ। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर मॉडल – डीजेआई मैट्रिक्स 350 आरटीके, मेड इन चाइना है।
