गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो दिवसीय बिजनेस कॉनक्लेव ’उद्यम-23“ 16 दिसबंर से

उदयपुर : बीएनआई यानि ’बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल’ की दो दिवसीय बिजनेस कॉनक्लेव ”उद्यम-23“ का 16 एवं 17 दिसंबर को आयोजन किया जायेगा। बीएनआई के रिज़न के कार्यकारी निदेशक अनिल छाजेड़ ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि उदयपुर में बीएनआई को 5 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस कॉनक्लेव में देश के बीएनआई के 20 रिज़न के लगभग 500 सदस्य भाग लेंगे। कॉनक्लेव में बिजनेस ऑनर्स सदस्य व गैर सदस्य अपने-अपने उत्पादों की स्टॉलें लगायेंगे। यह कॉनक्लेव पूर्ण रूप से बिजनेस ओरियंटेंड है जहां वे अपने बिजनेस को बढ़़ावा देने के लिये बातचीत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसमें बिजनेस मोटिवेशनल स्पीकर्स भाग लेकर सदस्यों को मोटिवेट करेंगे। इस अवसर पर विगत 5 वर्षाे में बेहतर व्यवसाय करने वाले सदस्यों को अवार्ड प्रदान किये जायेंगे। छाजेड़ ने बताया कि बीएनआई संस्था विश्व के 78 देशों में कार्यरत है और वैश्विक स्तर पर इसके 313000 सदस्य है जिन्होंने विगत वर्ष में 1,75,000 हजार करोड़ का व्यवसाय किया। भारत के 126 शहरों में बीएनआई संस्था कार्यरत हो कर इसके 54 हजार से ज्यादा सदस्य है। जिन्होंने एक वर्ष के दौरान 37 हजार करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *