गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना महोली अंतर्गत बुधवार की सुबह लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय मार्ग के निकट कैम मोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा ने इस संबंध में बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर महोली थाना अंतर्गत कैम मोड पर एसओजी टीम एवं थाना महोली की पुलिस की टीम के साथ वाहनों की चेकिंग के समय इनामी बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई ।
इसने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग में की जिसमें इसके पैर में गोली लगने से यह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इसके पास से एक मोटरसाइकिल और एक तमंचा दो धोखे एक दो कारतूस बरामद किए ।गिरफ्तार बदमाश 25000 का इनामिया बदमाश था यह अभी हाल ही में छूट कर आया था और अपराध करने लगा था । यह लगभग एक दर्जन मुकदमे में वांछित चल रहा था । पुलिस ने घायल अभियुक्त को अस्पताल उपचार हेतु भेज दिया है पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *