मुंबई : आयातकों एवं बैंकरों कि लिवली के साथ ही शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया चार पैसे कमजोर होकर 83.25 रुपये प्रति डॉलर रह गया। वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 83.21 रुपये प्रति डॉलर रहा था। कारोबार की शुरूआत में रुपया दो पैसे फिसलकर 83.23 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान हुई लिवाली के दबाव में 83.27 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 83.19 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 83.21 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में चार पैसे कमजोर होकर 83.25 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
