नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बौखलाहट को दर्शाता है। केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पोस्ट करते हुए कहा “संजय सिंह की गिरफ़्तारी बिल्कुल ग़ैर क़ानूनी है। यह मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है। चुनाव तक ये कई और विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार करेंगे।” ग़ौरतलब है कि दिल्ली की शराब नीति घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह से लंबी पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया है।
