सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक निरीक्षक को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि खेमचंद्र शर्मा की शिकायत पर जी एस टी के निरीक्षक सुनील गुप्ता को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कारोबार के लिये जीएसटी नंबर के बैरिफिकेशन के लिये दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये जीएसटी निरीक्षक को गिरफ्तार किया गया है।
