गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ईडी के खिलाफ जिला मुख्यालय ज्ञानपुर स्थित दुर्गागंज त्रिमुहानी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की डायरेक्टरेट आफ एनफोर्समेंट(ईडी) भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही है। ईडी ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर सुबह-सुबह छापा मारकर विरोधियों की आवाज दबाने का काम किया है। सरकार के इस दमनकारी रवैये के खिलाफ आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि इसी ईडी ने कुछ दिन पहले राज्यसभा सांसद संजय सिंह से लिखित में माफी मांगी थी, कि मुझसे गलती हो गई हैै। उस दौरान दलील दी गई थी कि जहां राहुल सिंह लिखना था वहां गलती से संजय सिंह लिख दिया गया है। आज फिर एक बार देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के कहने पर अपनी नौकरी बचाने के लिए ईडी के अधिकारी संजय सिंह के घर पर सुबह-सुबह छापा मारने का काम किया है।
वक्ताओं ने कहा कि ईडी के अधिकारियों को खूब मालूम होना चाहिए की हर पार्टी कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी का कट्टर सिपाही है जो धमकियों से डरने वाला नहीं है। कहा कि अभी कुछ दिन पहले कैग की रिपोर्ट आई थी जिसमें भारतमाला प्रोजेक्ट में भारी घोटाला उजागर हुआ था क्या वहां सीबीआई व ईडी के रेड की जरूरत नहीं थी।

इसी तरह द्वारका एक्सप्रेसवे घोटाला, मोदी के दोस्त अडानी ने मोरासेस में एक ही पते पर छः कंपनियां खोल लिया जिसमें 42 हजार करोड़ काला धन लगाया है इस मामले की भी जांच ईडी को करनी चाहिए। ईडी की धमकियों से आम आदमी पार्टी का एक भी सिपाही डरने वाले नहीं है।

सरकार चाहे जितना आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर ले जनता 2024 के चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अरविन्द सरोज, अरूण पासवान, सरताज, रोशन अली, महेंद्र पाल, महेंद्र यादव, शिव चंद्रा, अनिल यादव, पंचम बिंद, सियाराम बिंद, रोशन अली व मुख्तार अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *