गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश का पहला सिल्क टेक पार्क बना पचमढ़ी

भोपाल : राज्य मंत्री कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग (स्वतंत्र) प्रभार एवं वन राहुल सिंह लोधी ने देश के पहले जैव विविधता आनुवंशिक सिल्कपार्क का आज पचमढ़ी में शुभारंभ किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पचमढी सिल्क टेक पार्क देश का एकमात्र स्थल जहां चारों प्रकार का रेशम मलबरी, टसर, इरी तथा मूंगा शहतूत का उत्पादन एवं संवर्धन व सभी प्रकार के रेशम के पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। सिल्क के अंडों का कोल्ड स्टोरेज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है
श्री लोधी ने सिल्क फेडरेशन के द्वारा एक माह के भीतर लिए गए संकल्प को सिद्ध करते हुए कुशल नेतृत्व, मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग सिल्क के पर्यवेक्षण एवं मदन विभीषण नागरगोजे आयुक्त रेशम एवं तकनीकी शिक्षा के कुशल निर्देशन में सिल्क फेडरेशन टीम ने सिल्क टेक पार्क का निर्माण कर ऐतिहासिक काम किया। श्री लोधी ने कोकून की दरो को बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि की घोषणा की। प्रदेश प्रसिद्ध डिजाइनर्स फरहत मलिक, आयुषी अग्रवाल, सुमित सिरोठिया, रुचि राजपूत, रतन श्री द्वारा तैयार किए गए अनेक आकर्षक परंपरागत एवं आधुनिक वस्त्रों को भी लॉन्च किया।
आईआईटी आईआईएम के विशेष सहयोग से द्वार लॉजिस्टिक प्लान तैयार किया जावेगा। आईआईटी इंदौर के द्वारा इसके लिये उन्नत तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। श्री के.वी. राव एसएच.पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रचार्य के निर्देशन में डिजाइन का कार्य किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *