गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तीस्ता बैराज में तीन शव बहते हुए मिले

सिलीगुड़ी : उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तीस्ता बैराज क्षेत्र से तीन अज्ञात शव बहते हुए मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, “लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच का एक युवक सिंगर बस्ती में पाया गया जबकि लगभग 40 वर्ष की एक महिला का शव निर्मला बस्ती में मिला है। इसके अलावा, बुधवार शाम को लगभग 35 साल के पुरुष को तीस्ता बैराज क्षेत्र से बरामद किया गया। सूत्रों ने बताया कि शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को उत्तरी सिक्किम के लाचेन में बादल फटने और तीस्ता बैराज से पानी छोड़े जाने के साथ-साथ ल्होनक झील में पानी छोड़े जाने से बुधवार सुबह से बंगाल के कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार के कई निचले जिलों में बाढ़ आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *